Saturday, 12 September 2020

Information:- स्नातक (private/ex student/S. Supply) एवं स्नाकोत्तर (private) सबंधित छात्राओं का फ़ाइनल समय सारणी इस प्रकार है ...

Information:- स्नातक (private/ex student/S. Supply) एवं स्नाकोत्तर (private) सबंधित छात्राओं का फ़ाइनल समय सारणी इस प्रकार है ...

Information:-

ABVV में अभी होने वाले परीक्षा 2019-20 :-

स्नातक प्रथम एवम द्वितीय वर्ष (pvt/ex/supply) और स्नातकोत्तर पूर्व (pvt) वालों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।


नोट :- स्नातक प्रथम एवम द्वितीय वर्ष नियमित और स्नातकोत्तर पूर्व /सेमे. के नियमित (regular) छात्र/छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिया गया है अतः वे ध्यान ना दें।


जानका के लिए सभी लोग विश्वविद्यालय द्वारा जारी टाइमटेबल और सुचना का अच्छे से अवलोकन कर लेवें।

नीचे दिए गए लिंक में जा कर समय सारणी डाउनलोड कर सकते है...

https://www.bilaspuruniversity.ac.in/collegenotification.php


👉🏻अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट ऑनलाइन हेल्प नंबर में सपर्क कर सकते है...

Tuesday, 1 September 2020

नामांकन प्रारम्भ, प्रथम वर्ष नियमित(1st year regular) में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों का नामांकन फॉर्म भराना प्रारम्भ हो चूका हैं:-

ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30.09.2020 तक:-


Online form:-

नामांकन प्रारम्भ, 1st year रेगुलर में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों का नामांकन फॉर्म भराना प्रारम्भ हो चूका हैं।

स्नातक B.A. B.Sc. B.Com. DCA व अन्य कोर्स में नियमित (Regular)अध्ययन हेतु नामांकन प्रक्रिया


🏡घर बैठे ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध🏡


📌नामांकन फॉर्म भरने हेतु सूचना

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालय (College) में सत्र 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रम B.A. B.Sc. B.Com. DCA व अन्य कोर्स में नियमित (Regular)अध्ययन हेतु प्रवेश ले चुके विद्याथियों का ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भराना प्रारम्भ हो गया हैं, नामांकन फॉर्म को भरना सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु अनिवार्य हैं, तभी उनका प्रवेश कॉलेज और विश्विद्यालय में मान्य होगा ।


👉 नामांकन प्रारम्भ तिथि - 01 सितम्बर 2020

👉 नामांकन अंतिम तिथि - 30 सितम्बर 2020


📰आवश्यक दस्तावेज -

1. आवेदन क्र. (application no.) जो प्रवेश के समय online में प्राप्त हुआ था

2. 10 वीं एवं 12 वीं अंकसूची

3. मोबाइल नं. (OTP हेतु) (व्हाट्सएप्प वाला)

4. ईमेल ID

5. आधार कार्ड (दोनों तरफ)

6. फ़ोटो और दस्तखत

7. जाति-निवास

नामांकन शुल्क - 300 रू ऑनलाइन के माध्यम से देय होगा।

(ऑनलाइन करने का शुल्क अलग से लगेगा।)

💵भुगतान करने के लिए -

गूगल पे या फोन पे के माध्यम से करे...


Note -

👉🏻1. ऑनलाइन नामांकन केवल वही भरे जिन्होंने प्रवेश की समस्त प्रकिया पूर्ण कर ली हो।


🏡घर बैठे ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध🏡

📱ऑनलाइन करने के लिए व्हाट्सएप्प नं. 7000958684 पर अपना दस्तावेज भेजें।


ऑनलाइन नामांकन भरने के लिए लिंक - 


Official Website - http://www.bilaspuruniversity.ac.in/


📱 ऑनलाइन हेतु संपर्क करें 📱

Monday, 17 August 2020

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 | Chhattisgarh ITI 2020 :एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म डालना हुआ प्रारम्भ अंतिम तिथि 25 अगस्त 2020 तक :-

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 | Chhattisgarh ITI 2020 :एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म डालना हुआ प्रारम्भ अंतिम तिथि 25 अगस्त 2020 तक :-


  Information:-   कौशल विकास विभाग संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाती है। सत्र 2020 की आवेदन प्रक्रिया शुरू किया जा चूका है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया थोड़े देरी से हुई। छात्र छत्तीसगढ़ आईटीआई आवेदन पत्र 2020 की आवेदन जारी किया गया। Chattisgarh ITI 2020 के द्वारा छात्रों की राज्य के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा जिसके बाद विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम होगा उनको विभिन्न आईटीआई ट्रेड में प्रवेश दिया जायेगा। CG ITI 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 | Chhattisgarh ITI 2020

Subscribe For Latest Updates

Full Name

Email ID

10 digit mobile number


Chhattisgarh ITI 2020 में आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट छत्तीसगढ़ आईटीआई विभाग (चिप्स) द्वारा तैयार किया जायेगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा एवं सफल छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जायेगा। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप Chhattisgarh ITI 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।

आयोजन तारीखें :-

आवेदन शुरू होने की तारीख घोषित की जाएगी

रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख घोषित की जाएगी

मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख घोषित की जाएगी

प्रथम चयन सूची जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी

मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख घोषित की जाएगी

दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख घोषित की जाएगी

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी

दूसरी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख घोषित की जाएगी

तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख घोषित की जाएगी

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी

तीसरी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख घोषित की जाएगी

रिक्त सीटों की जानकारी अपलोड होने की तारीख घोषित की जाएगी

रिक्त सीटों के लिए नए आवेदन की तारीख घोषित की जाएगी

चौथी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख घोषित की जाएगी

चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी

चौथी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख घोषित की जाएगी

क्लास शुरू होने की तारीख घोषित की जाएगी

महत्वपूर्ण लिंक्स

आवेदन पत्र

रिजल्ट / मेरिट लिस्ट

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 पात्रता मापदंड


शैक्षिक योग्यता:-

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।


आयु सीमा :-

ड्राइवर कम मैकेनिक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है।

अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष होना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

आयु में अधिक होने वाले उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में ऊपर रखा जाता है।

अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य को मूल निवासी होना अनिवार्य है।


छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 आवेदन पत्र:-

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। छात्रों को तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। सीजी आईटीआई आवेदन पत्र 2020 जारी होने पर छात्र विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2020 भर सकेंगे। इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकेंगे।


आवेदन शुल्क:-

जो अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 में आवेदन पत्र भरेंगे उनको अनिवार्य रूप से आवेदन फीस (रजिस्ट्रेशन शुल्क) भरना होगा। जो छात्र रजिस्ट्रेशन फीस नहीं भरेंगे उनका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। छात्र आवेदन फीस लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सह डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


निर्धारित शुल्क:-

सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रूपए तय किया गया है।

अनुसूचित जाति  और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 40 रूपए देना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 चयन प्रक्रिया:-

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कौशल विकास विभाग संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ विभाग की ओर से छात्रों की शैक्षिक योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी। सीजी आईटीआई मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को कॉउंसलिंग में भाग लेना होगा।


छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 कॉउंसलिंग:-

छत्तीसगढ़ आईटीआई कॉउंसलिंग 2020 तीन चरणों में पूर्ण की जाएगी। कॉउंसलिंग के लिए छात्रों को जी भी संस्थान/कॉलेज एडमिशन लेने के लिए आवंटित किया जायेगा छात्रों को उसमें तय तिथि पर रिपोर्ट करना होगा। जो छात्र निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं करेंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा।



डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन :-


जब छात्र सीजी आईटीआई 2020 में एडमिशन लेने के लिए निर्धारित किये गए संस्थान में रिपोर्ट करेंगे तो उनका कॉउंसलिंग के समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा इसलिए छात्र सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ। प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं –


कक्षा 10वीं/ 11 वीं या 10+2 के उत्तीर्ण अंकपत्र।

12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की अंक सूची।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा दिया हुआ। प्रमाण पत्र की वैधता प्रशिक्षण सत्र शुरू होने की तिथि (अगस्त 2020 तक होना आवश्यक है).

निःशक्तजन मूकबधिर सहित आवेदकों को तत्सम्बन्धी प्रमाण पत्र पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिया हुआ।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा उनके पुत्र /पौत्रियों/ पौत्र/ पौत्री/ नाती/ नातिन से सम्बंधित प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदाय किया हो। इस नियम के प्रयोजन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से तात्पर्य यह है कि उनका नाम छत्तीसगढ़ राज्य के सम्बंधित राज्य के सम्बंधित कलेक्ट्रेट में रखी हुई सूची में पंजीकृत है।

भूतपूर्व सैनिक अथवा उस पर आश्रित पुत्र/ पुत्री विधवा के प्रकरण में जिला सैनिक बोर्ड द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।

संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीनस्थ विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी के पुत्र/ पुत्री होने का प्रमाण पत्र कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी किया गया हो।

पंजीकृत अनाथ आश्रम का प्रमाण पत्र।

न्यूनतम आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा 10वीं की अंक सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

आधार प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी एवं गरीबी रेखा के अंतर्गत हो तो राशन कार्ड की छायाप्रति।

छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 ट्रेड

यहां से उम्मीदवार इंजीनियरिंग ट्रेड का नाम के साथ ट्रेड की अवधि भी देख सकते हैं। 



यहां से उम्मीदवार नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड का नाम के साथ ट्रेड की अवधि भी देख सकते हैं। 



प्रवेश में आरक्षण:-

विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में आदिवासी युवाओं के लिए संचालित व्यवसायों को छोड़कर शेष सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु आरक्षण निम्नानुसार होगा –


वर्टिकल आरक्षण:-


अनुसूचित जाति – 12 प्रतिशत

अनुसूचित जनजाति – 32 प्रतिशत

अन्य पिछड़ा वर्ग – 14 प्रतिशत

हॉरिजॉन्टल आरक्षण 


निःशक्तजन आवेदकों के लिए – 03 प्रतिशत

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र/ पुत्री/ पौत्र/ पौत्री/ नाती/ नातिन – 03 प्रतिशत

सैनिक/ भूतपूर्व सैनिक (उपलब्ध न होने पर पुत्र/पुत्री) – 03 प्रतिशत (अधिकतम 10 स्थान)

विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के पुत्र अथवा पुत्रियों के लिए – 05 प्रतिशत

पंजीकृत अनाथालय में पलने वाले अनाथों के लिए – अधिकतम 3 स्थान

महिलाओं के लिए आरक्षण :-

छत्तीसगढ़ महिला नीति के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में 30 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए निम्न प्रावधान अनुसार आरक्षित किये गए हैं।

जिले के आवेदकों के लिए आरक्षण 

आधिकारिक वेबसाइट : cgiti.cgstate.gov.in

Thursday, 30 July 2020

अंतिम वर्ष व प्राइवेट के छात्रों की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गाइडलाइन:- ऑनलाइन मिलेगा प्रश्न पत्र.. घर बैठे उत्तर लिखने की होगी छूट.. जाने, गाइड लाइन में और क्या-क्या और कब होगी परीक्षा:-

अंतिम वर्ष व प्राइवेट के छात्रों की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गाइडलाइन:- ऑनलाइन मिलेगा प्रश्न पत्र.. घर बैठे उत्तर लिखने की होगी छूट.. जाने, गाइड लाइन में और क्या-क्या और कब होगी परीक्षा:-
Information:-  अंतिम वर्ष के छात्रों का प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संदर्भ में गुरुवार को गाइडलाइन जारी कर दी है. नई गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को प्रश्न पत्र ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा. वही उन्हें घर पर उसके उत्तर लिखने की छूट होगी. गाइड लाइन के अनुसार यथासंभव छात्रों की परीक्षा आगामी 2 महीने के भीतर संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

      कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2019 – 20 के अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर की सभी विषयों की परीक्षाएं यूजीसी द्वारा दिनांक 6/07/2020 को जारी निर्देशों के पालन में निम्नानुसार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:-


● विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र ऑनलाइन ( ई-मेल आदि) पर भेजा जावे.

● प्रश्नों के उत्तर घर पर ही लिखने की समय सीमा के साथ उत्तर भेजने की अंतिम तिथि निर्धारित की जाए.

● निर्धारित अंतिम तिथि तक विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन (निर्धारित ईमेल आदि) अथवा परीक्षा केंद्र पर स्पीड पोस्ट से पोस्ट करने का विकल्प दिया जाए

● प्रेषित उत्तर पुस्तिका की पावती विद्यार्थी अपने पास सुरक्षित रखेंगे.

● किसी भी कारण से परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित अथवा जारी परीक्षा फल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का एक अतिरिक्त अवसर दिया जाए ( इसके लिए स्थितियां सामान्य होने पर विश्वविद्यालयों द्वारा विशेष परीक्षा के आयोजन की व्यवस्था की जाए)


● स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए प्रथम द्वितीय एवं अंतिम तीनों वर्ष की परीक्षाएं उपरोक्त पद्धति से आयोजित की जाए.

● परीक्षा आयोजन के पूर्व सभी विद्यार्थियों के ईमेल आदि की अधिकृत जानकारी संकलित कर ली जाए

● परीक्षा आयोजन/तिथि की सूचना पर्याप्त समय पूर्व दी जाए. व्यक्तिगत ईमेल आदि के अतिरिक्त विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों की वेबसाइट पर एवं स्थानीय समाचार पत्रों में सूचना जारी की जाए.

● प्रथमतः स्वशासी महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित की जाए तथा परीक्षा के आयोजन में कठिनाई हो तो उनका निराकरण करते हुए शेष महाविद्यालयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएं

● यथासंभव उपरोक्त परीक्षाओं का आयोजन माह सितंबर 2020 तक पूर्ण कर लिया जावे

पढ़ें, आदेश की कॉपी :-



Thursday, 23 July 2020

Information:- डीएड, बीएड की प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी.. आदेश जारी..

 डीएड, बीएड की प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी.. आदेश जारी..

Information:-  कोरोना के प्रकोप के चलते राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है, कि इस बार बीएड, डीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षाएं नहीं ली जायेगी।
    अवर सचिव एआर खान की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, कि पाठ्यक्रमों में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश अर्हकारी परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जायेगा। प्रवेश को लेकर SERT की तरफ से दिशा निर्देश अलग से जारी किया जायेगा।


Monday, 1 June 2020

छत्तीसगढ़: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, फायनल ईयर के छात्रों को देना होगा एग्जाम और फर्स्ट एंड सेकेंड ईयर के छात्र ऐसे होंगे पास, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश:-

छत्तीसगढ़: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, फायनल ईयर के छात्रों को देना होगा एग्जाम और फर्स्ट एंड सेकेंड ईयर के छात्र ऐसे होंगे पास, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश:-
Information :–प्रदेश के विश्वविद्यालयों के फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होगी, फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं होगी। कुलपतियों की कमेटी की रिपोर्ट के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने आज विवि परीक्षाओं के बारे में आदेश जारी कर दिया।


     जारी आदेश के मुताबिक फायनल ईयर और सेमेस्टर में फायनल के लिए लॉकडाउन के बाद एग्जाम लिए जाएंगे। बाकी फर्स्ट एवं सेकेंड ईयर के लिए जितने पेपर हो गए, उसका मूल्यांकन किया जाएगा, और बचे पेपर के लिए तीन केटेगरी बनाए गए हैं। पिछली परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन या असाईनमेंट वर्क।

Sunday, 26 April 2020

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालयों में जनरल प्रमोशन नही मिल पाएंगी 10 से 15 मई के बीच हो सकती है परीक्षाएं:-

अटल बिहारी  वाजपेयी विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालयों में जनरल प्रमोशन नही मिल पाएंगी 10 से 15 मई के बीच हो सकती है परीक्षाएं:-

Information:-महाविद्यालय मेेेें जनरल प्रमोशन नहीं होगा। उच्च शिक्षा विभाग 10 से 15 मई के बीच विवि की बाकी परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। इस लिहाज से उच्च शिक्षा विभाग तैयारी भी कर रहा है।गौैरतलब है, कि मार्च के पहले सप्ताह से विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियातन 20 मार्च के बाद की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इसके बाद से छात्रों की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकीं हैं।
जनरल प्रमोशन और ऑनलाइन परीक्षा से इनकार:-उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियो की मानें तो विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में इससे पहले कभी जनरल प्रमोशन नहीं दिया गया। स्कूलों में इससे पहले हालांकि आठवीं तक के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन 3 मई तक हो गया है, इसलिए अब इसके बाद ही इस पर फैसला होगा।हालांकि जनरल प्रमोशन की संभावना नहीं के बराबर है। अधिकारियों के अनुसार अगर 3 मई को लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा, तब भी 10 से 15 मई के बीच विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। ज्ञात हो कि अटल बिहारी विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर जनरल प्रमोशन और आनलाइन परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है।

3 मई के बाद होगा अंतिम निर्णय:-फिलहाल को जनरल प्रमाेशन के बारे में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन यह संभव भी नहीं लगता। 3 मई के बाद कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।